वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार नायक का दुखद निधन

Listen to this article


जनपथ टूडे, डिंडोरी, 20 जून 2024, डिंडोरी जिले के प्रतिष्ठित अधिवक्ता अनिल कुमार नायक जी का आज दोपहर उपचार के दौरान जबलपुर के एक निजी अस्पताल में दुखद निधन हो गया। वे विगत दिनों नगर में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे उनका उपचार जबलपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। आप पूर्व में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे , आप जिले के प्रतिष्ठित नायक परिवार से संबंध थे। अनिल नायक जी जिले के विख्यात अधिवक्ता एवं लोकप्रिय व्यक्ति थे।

उनके निधन पर अधिवक्ता संघ की ओर से दिवंगत आत्मा के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई और परिवार को इस असहनीय पीड़ा सहनशक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की हैं।

पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. नायक जी का अंतिम संस्कार 21 जून दिन शुक्रवार को दोपहर 11 बजे धार्मिक विधि विधान से किया जाएगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000