CMO सतेंद्र सालवार का तबादला डिंडोरी से त्योथर हुआ

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 30 अगस्त 2024, नगर परिषद डिंडोरी में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकार सतेंद्र सालवार का तबादला डिंडोरी से नगर परिषद त्योथर जिला रीवा किया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश शासन द्वारा आज आदेश जारी किया गया।

गौरतलब है कल जर्जर भवन के गिरने से एक बालिका की मौत के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। शासन द्वारा जारी तबादला आदेश को उसी क्रम में देखा जा रहा है। वही घटना के लिए दोषी जिम्मेदार राजस्व प्रभारी के खिलाफ भी जिले में आक्रोश देखा जा रहा है। जिनके विरुद्ध शीघ्र बड़ी कार्यवाही की सम्भावना बताई जा रही है, जिसका सभी को इंतजार है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000