
विधायक ओमप्रकाश धुर्वे होंगे जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में आयोजित होगा जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी 14 नवंबर, 2025
जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल 15 नवंबर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए राज्य स्तर से विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे को मुख्य अतिथि के रूप में नियुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं भगवान बिरसा मुंडा की महान विरासत का स्मरण किया जाएगा। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थी और आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।



