
पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पुष्पांजलि अर्पित
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिंडोरी 25 दिसम्बर2025- अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष पर अटल जी की मूर्ति पर तिलक वंदन माल्या अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडोरी में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन स्व पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के तैलीय चित्र पर जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम एवं सभी कार्यकर्ताओ द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया । कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने उनके विचारों को साझा करते हुए अटल स्मृति पर्व के बारे में बताया उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के बारे में बताया।
भाजपा जिला महामंत्री भारतीय सुधीर दत्त तिवारी ने
अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को व्यक्त करते हुए बताया कि भारतीय जनसंघ के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल हुए। भाजपा के निर्माण में उनका अत्यधिक योगदान था।
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने
*अटल बिहारी वाजपेयी जी का राम जन्मभूमि आंदोलन से गहरा संबंध था। वह इस आंदोलन के समर्थक रहे और राम मंदिर के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत जी ने बताया कि अटल जी न केवल एक राजनेता थे, बल्कि वे एक कुशल पत्रकार और कवि भी थे। उनकी कविताओं में गहरी विचारधारा, प्रेम और देशभक्ति की भावना होती थी। पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र पाठक ने अटल जी के काव्य संग्रहों में “मेरे सपनों की दुनिया”, “अटल विचार” और “संगठित होकर संघर्ष करना” जैसे कई प्रसिद्ध कविताएँ हैं। उनकी कविता ‘जो मैं कह रहा हूँ’ का उद्धारण आज भी लोग सुनते हैं।*
मंच का संचालन लक्ष्मण सिंह ठाकुर एवं आभार महेश सिंह धूमकेती ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक डी सी उरेती पूर्व महामंत्री सुरेंद्र दुबे जिला पंचायत अध्यक्ष रदेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ,पूर्व उपा अध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, अध्यक्ष महेश धूमकेती जिला मंत्री सपना जैन ,अंजू व्यौहार, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य ,मंडल महामंत्री तरुण ठाकुर, भगीरथ उरेती वरिष्ठ नेता कृष्णा परमार वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला डिम्पल दीक्षित इंद्र कुमार पाठक जितेंद्र ब्यौहार कुंवारियां मरावी रजनी श्रीवास भीम अवधिया आलोक शर्मा शांतनु पाठक धनेश धन्यजय त्रिलोक सिंग ठाकुर लक्ष्मी ठाकुर रितेश जैन रजनीश राय के अलावा भाजपा समर्पित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे


