ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने की घटना में लापरवाही पर दो स्वास्थ्यकर्मी निलंबत

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785

उपसंपादक मोहम्मद साहिब 9406850186

जनपथ टुडे डिंडोरी 7 फरवरी 2026 – जिला चिकित्सालय डिण्डौरी से दिनांक 05 फरवरी 2026 को रेफर किए गए मरीज रवीन्द्र मरावी (आयु लगभग 50 वर्ष) की रास्ते में ऑक्सीजन सिलेंडर समाप्त हो जाने संबंधी शिकायत में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है।

प्रकरण में अपने पदस्थ दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही बरतने के कारण श्रीमती जयमती नंदेहा, नर्सिंग स्टाफ, जिला चिकित्सालय डिण्डौरी तथा श्रीमती विमला द्विवेदी, स्टोर इंचार्ज, जिला चिकित्सालय डिण्डौरी को म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के अंतर्गत कदाचार की श्रेणी में मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बजाग नियत किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ज्ञात हो कि रविंद्र मरावी की मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने जमकर हंगामा किया था जिसके कारण पूरे नगर में लगभग 3 घंटे तक जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी परिजनों ने लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000