
वित्तीय जागरूकता प्रचार वाहन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी – एलडीएम रहे मौजूद
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिंडोरी 8 फरवरी 2026- आम जनता को साइबर ठगी से बचने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर जिले भर में विभिन्न प्रचार प्रसार एवं आयोजनों के माध्यम से जिले की जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में वित्तीय जागरूकता सप्ताह के प्रचार वाहन को कलेक्टर श्री मति अंजू पवन भदोरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वित्तीय जागरूकता सप्ताह का आयोजन जिला अग्रणी प्रबंधक रविशंकर के नेतृत्व में किया जा रहा है जिले भर में प्रचार प्रसार के उद्देश्य से वित्तीय जागरूकता अभियान 9 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा उक्तशय की जानकारी जिले में पदस्थ अग्रणी जिला प्रबंधक रवि शंकर ने दी।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न स्थानों पर आम जनता को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। अन्य माध्यमों से भी वित्तीय नुकसान को रोकने के लिए आम जनता को सचेत किया जाना इस अभियान में शामिल है।

