
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया अमरपुर जनपद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिंडौरी : 09 फरवरी, 2026 –
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे जी द्वारा जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम ग्राम पंचायत सिधौली में आयोजित किया गया, जहाँ भीम से के घर से जिया के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य (लागत ₹10 लाख) का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही ग्राम सिधौली में वन ग्राम समिति के सदस्यों को ₹9 लाख 43 हजार का लाभांश ग्राम पंचायत के लगभग 800 हितग्राहियों को वितरित किया गया।
द्वितीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत बरसिंघा में संपन्न हुआ, जहाँ वनवासी टोला से शांति धाम तक सी.सी. रोड (लागत ₹10 लाख) तथा मुख्य मार्ग से जरहा टोला की ओर सी.सी. रोड (लागत ₹10 लाख) के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
तृतीय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामगढ़ में नवीन सामुदायिक भवन (लागत ₹25 लाख) एवं ग्राम बिजुरी के इमलीटोला बस्ती में सी.सी. रोड निर्माण कार्य (लागत ₹10 लाख) का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिन पात्र हितग्राहियों को किसी कारणवश प्राप्त नहीं हो पा रहा था, उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। इस अवसर पर बद्री प्रसाद साहू, श्रीमती मालती तिवारी, पूर्व शिक्षक खेलूं सिंह तेकाम, दुर्गेश साहू, सरपंच झिलमिल कीर्तन मरावी, सरपंच बिलगांव कमलेश मरावी, माखन साहू, जनपद सदस्य राम किशोर साहू, श्री रितेश उसराठे, रामकुमार बनवासी, विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।


