
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही – एक्सपायरी डेट की सामग्री बेचने पर खेतेश्वर राजस्थान स्वीट्स को मिला नोटिस
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही – एक्सपायरी डेट की सामग्री बेचने पर खेतेश्वर राजस्थान स्वीट्स को मिला नोटिस
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 25 फरवरी 2026 –जिला अस्पताल के सामने मुख्य बस स्टैंड पर संचालित खेतेश्वर राजस्थान स्वीट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी डेट की सामग्री जप्त की है।

बताया जाता है कि दुकान से कुछ ग्राहकों ने चिप्स वगैरह खरीदे थे जो एक्सपायरी डेट के निकले । ग्राहकों ने दुकानदार से शिकायत की जिस पर दुकानदार ने ग्राहकों से बहस की जिसके बाद मामला गर्मा गया और मीडिया के हस्तक्षेप बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट सामग्री जप्त की है । खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रभा सिंह तेकाम ने राजस्थान स्वीट्स के संचालक को नोटिस थमाते हुए चेतावनी जारी की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी में बताया कि जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

