फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने लिखा कलेक्टर को पत्र – फॉर्मासिस्ट श्रीमति विमला द्विवेदी का निलंबन समाप्त करने की मांग

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 25 फरवरी 2026 – अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया को पत्र के माध्यम से जिला अस्पताल में पदस्थ फार्मासिस्ट वर्तमान में स्टोर इंचार्ज श्रीमती विमला त्रिवेदी का निलंबन समाप्त करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि विगत दिनों 05 फरवरी 2026 को जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज रविन्द्र कुमार मरावी की जबलपुर रिफर के दौरान रास्ते में निधन हो गया था जिसके उपरांत हुई जॉच में फॉर्मासिस्ट श्रीमति विमला द्विवेदी की कार्य में लापरवाही मानते हुये निलंबित कर दिया गया था ।

एसोसिएशन ने अपने पत्र में लिखा है कि फॉर्मासिस्ट श्रीमति विमला द्विवेदी जिला चिकित्सालय में स्टोर कीपर के चार्ज में है उन पर पूरे जिले में PHC एव CHC में दवा और सर्जिकल आईटम देने का दायित्व है। आक्सीजन सेलेंडर खाली या भरा हुआ है यह बार्ड टेक्नीशियन आईसीयू, टेक्नीशियन और ड्यूटी डॉक्टर की जवाबदारी है यह फॉर्मासिस्ट श्रीमति विमला द्विवेदी के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है।

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मांग की है कि उनके निलंबन को समाप्त किया जाये उनका निलंबन पूर्णतः अनुचित और गैर संविधानिक है जिससे जिले और प्रदेश भर के फॉमासिस्ट में रोष है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000