प्रवेश उत्सव कार्यक्रम” – 24 मार्च को जिलेभर में होगा “विद्या आरंभ प्रमाण पत्र वितरण

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडौरी, 22 मार्च 2026 – कलेक्टर के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला डिंडौरी द्वारा 24 मार्च को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में “विद्या आरंभ प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रवेश उत्सव कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के अंतर्गत जिले के लगभग 11 हजार 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ग्रेजुएशन सेरेमनी के रूप में विद्या आरंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

आंगनवाड़ी केंद्र में बाल चौपाल का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में बाल चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे तथा उन्हें स्कूल शिक्षा में प्रवेश के लिए प्रेरित करेंगे। यह आयोजन बच्चों के आंगनवाड़ी से स्कूल शिक्षा की ओर संक्रमण को उत्सव के रूप में मनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्कूल शिक्षा विभाग करेगा आयोजन 
शासन के निर्देशों के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों के संयुक्त सहयोग से किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए इसे उत्साहपूर्ण एवं समागमपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने, उन्हें नियमित विद्यालय से जोड़ने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालयीन शिक्षा के लिए तैयार करना एवं उनमें सीखने की उत्सुकता विकसित करना है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000