करंजिया में मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिशाल – शरबत पिलाकर किया हिंदू भाइयों का स्वागत

Listen to this article

 

करंजिया में मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिशाल – शरबत पिलाकर किया हिंदू भाइयों का स्वागत

संपादक प्रकाश मिश्रा

जनपथ टुडे डिंडोरी 29 मार्च 2026 – डिंडोरी जिले में धार्मिक सद्भावना और सम्मान सहित सहयोग की गौरवशाली परंपरा आरंभ से ही रही हैं समय समय पर डिंडोरी जिला पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय उदाहरण देता रहता है ऐसी ही एक मिसाल विगत दिवस करंजिया में देखने को मिली जहां मुस्लिम समाज के युवाओं ने माता काली विसर्जन में सम्मिलित हिंदू भाइयों का स्वागत शरबत पिलाकर किया।

शनिवार को करंजिया में काली मां के विसर्जन के समय एक अलग ही माहौल की अनुभूति हुई । आपसी भाईचारे और सौहार्द की परंपरा नगर में देखने को मिली। यात्रा में शामिल हिंदू संप्रदाय के श्रद्धालुओं को मुस्लिम समाज द्वारा शरबत पिलाकर स्वागत किया गया । मुस्लिम समाज के द्वारा किए गए इस भाईचारे के व्यवहार में एक बार फिर गंगा जमुना तहजीब के स्वरूप को साकार कर दिखाया है । इस कार्य में मुस्लिम समाज के सभी बंधुओ ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया।

इस सराहनीय कार्य में नगर के समाज सेवी यासीन खान , साकिब अली, मंसूर अली , रिजवान खान, गनी खान,आरिफ खान ,अशरफ अली ,आदि लोगो ने विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000