विप्र समाज के गठन की प्रक्रिया तेज- पुलकित बने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष

Listen to this article

पुलकित बने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष

संपादक प्रकाश मिश्रा

जनपथ टुडे डिंडोरी 29 मार्च 2026 – जिला विप्र समाज में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है जिसमें नगर के युवा ऊर्जावान कार्यकर्ता पुलकित शुक्ला को युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है । पुलकित शुक्ला की नियुक्ति से समाज के युवाओं में निश्चित तौर पर समाज के प्रति लगाव और कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होगी। समाज के वरिष्ठ जनों ने समाज हित में कार्य करने के लिए पुलकित को अपनी सहमति और आशीर्वाद प्रदान किया है। पुलकित की नियुक्ति पर विप्र समाज के युवाओं ने बधाइयां प्रेषित की है।

इनकी नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठ एवं संरक्षक सदस्य दुष्यन्त पाठक, सुरेंद्र दुबे सुधीर दत्त तिवारी, डिम्पल दीक्षित, शरद शुक्ला गिरीश तिवारी लक्ष्मी तिवारी , बलराम तिवारी , अजीत मिश्रा पवन शर्मा कान्हा शर्मा विप्र बंधुओं ने फूल माला पहना कर स्वागत करते हुए बधाई दी तथा समाज के कार्य में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000