
5 अप्रैल को अतिथि शिक्षक कि आम बैठक जिलाध्यक्ष इमरान मलिक
जनपथ टुडे डिण्डोरी 29 मार्च

जिले के समस्त अतिथि शिक्षक साथियो जिले के समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं सातों ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष महोदय व ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य आप लोगों को सूचित किया जाता है कि डिन्डौरी जिला अध्यक्ष श्री इमरान मलिक जी के द्वारा आजाद अतिथि शिक्षक संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री के सी पवार से भोपाल आन्दोलन के सम्बन्ध मे बात हुई जिसमे उन्होंने स्पष्ट किया कि29-30 मार्च को होने वाला आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है और अप्रैल माह मे सम्भव:21 अप्रैल को भोपाल मे आयोजित किया जायेगा इस सम्बन्ध मे पवार जी ने जिला अध्यक्ष मलिक जी को इसके पूर्व जिला स्तर से भोपाल जाने के लिए आवश्यक तैयारी करने को कहा है इसलिए जिला अतिथि शिक्षक संघ डिन्डौरी श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक कलेक्ट्रेट के सामने आवश्यक रूप से रखी गयी है जिसमे जिले के समस्त अतिथि शिक्षक भाई बहनो को अनिवार्यता उपस्थित होने का आवाहन किया जा रहा है जिसमें समस्त अतिथि शिक्षक अपने भविष्य को संवारने एवं सुरक्षित करने का अंतिम मौका है अभी नहीं जागे तो सुनहरा मौका हाथ से छुट जाएगा और भविष्य में प्रायश्चित के अलावा कुछ नहीं रह जाएगा आप सभी प्रबुद्ध है अब फैसला आपके हाथ में है।
समय दोपहर 12:30 बजे
स्थान रानी दुर्गावती गार्डन कलेक्ट्रेट परिसर के सामने बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करें



