डिंडोरी की बेटी चांदनी नरेती ने बढ़ाया जिले का मान- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Listen to this article

डिंडोरी की बेटी चांदनी नरेती ने बढ़ाया जिले का मान- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडौरी :31 मार्च, 2026
जिले के चंद्रविजय कॉलेज डिंडोरी की प्रतिभाशाली छात्रा चांदनी नरेती ने छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत 62किलोग्राम वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
चांदनी नरेती ने कड़े मुकाबलों के बीच अपने हुनर और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए यह सफलता अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल कॉलेज बल्कि पूरे डिंडोरी जिले का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन किया है।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने चांदनी नरेती को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि चांदनी की यह सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाले समय में और भी युवा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों एवं शिक्षकों ने भी चांदनी नरेती को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000