
राम बाबू देवांगन पुनः बने डिंडोरी एसडीएम
उप संपादक मोहम्मद साहिबे आलम
जनपथ टुडे डिंडोरी 1 अप्रैल डिंडोरी कलेक्टर द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के क्रम में, नवागत अधिकारी राम बाबू देवांगन ने आधिकारिक तौर पर डिंडोरी के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
राम बाबू देवांगन अपने पिछले कार्यकाल के चलते और अपनी प्रशासनिक सूझ-बूझ और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। क्षेत्र के नागरिकों और प्रशासनिक हलकों में यह उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से डिंडोरी अनुभाग के राजस्व मामलों और अन्य शासकीय कार्यों कि गति मे तेजी आएगी।
गौरतलब है कि रामबाबू देवांगन पूर्व में बजाग पर एस डी एम रहें है और अपनी जबरदस्त कुशल प्रशासनिक प्रतिभा साबित कर एक बेहतरीन अविवादित प्रशासक के रूप में विख्यात भी रहे हैं अतिक्रमण अभियान और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महारत दिखा चुके है। डिंडोरी के नागरिकों को आशा है कि रामबाबू देवांगन को डिंडोरी एस डी एम नियुक्त किए जाने पर डिंडोरी में भी अतिक्रमण और सरकारी भूमि खाली कराने में तेजी आएगी ।


