भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान – उद्देश्य भाजपा की रीति नीति एवं विचारों को जन जन तक पहुंचाना

Listen to this article

 

भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान – उद्देश्य भाजपा की रीति नीति एवं विचारों को जन जन तक पहुंचाना

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 1 अप्रैल 2026 – विकासखंड समनापुर अंतर्गत समनापुर मंडल एवं बम्हनी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहभागिता कर रहे हैं।
यह दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 02 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जयसिंह राजपूत, समनापुर मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह राजपूत, बम्हनी मंडल अध्यक्ष माधव सिंह तेकाम शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
प्रशिक्षण के दौरान संगठन की नीतियों, कार्यपद्धति एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है।
कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में संगठनात्मक सक्रियता और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000