कुटेली दादर के ग्रामीणों ने किया NH-45 पर चक्का जाम, सड़क की बदहाली से फूटा गुस्सा

Listen to this article

कुटेली दादर के ग्रामीणों ने किया NH-45 पर चक्का जाम, सड़क की बदहाली से फूटा गुस्सा

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 9 अप्रैल 2026 – डिंडोरी जिले के उमरिया वन ग्राम कुटेली दादार क्षेत्र में नेशनल हाईवे NH-45 की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। अमरकंटक–जबलपुर मार्ग पर सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

लगातार शिकायत, फिर भी नहीं आरोप हुआ सुधार

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और टूट-फूट की समस्या बनी हुई है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। कई बार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में मजबूर होकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाया

प्रशासन का आश्वासन, शीघ्र होगा समाधान

सड़क जाम से उत्पन्न स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया।

नहीं हुआ सुधार तो होगा उग्र आंदोलन

नेशनल हाईवे में सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण या रोड की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000