जनसुनवाई के मुद्दे – कहीं पेंशन, कहीं पेयजल संकट ,आंगनवाड़ी भर्ती में अनियमितता – कलेक्टर ने कहा शीघ्र करें निराकरण

Listen to this article

कलेक्टर ने सुनी जनों की समस्या

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिंडौरी : 21 अप्रैल,2026- कलेक्ट्रेट सभागार डिंडौरी में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान आवास, पेयजल, पेंशन, भर्ती प्रक्रिया एवं पोषण आहार से जुड़ी कई गंभीर शिकायतें सामने आईं।

इसके अलावा वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने महिला बाल विकास अधिकारी को जांच करने को कहा। कलेक्टर ने जिले के समस्त हितग्राहीओं से अपील की है की वृद्धा अवस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, अन्य पेंशनों को प्राप्त करने हेतु बैंक में जाकर केवाईसी जरूर करवायें। ताकि समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
ग्राम पंचायत केवलारदर में पेयजल संकट , सरईटोला, बीच टोला एवं कुदरू ददराटोला में हैंडपंप स्थापित करने की मांग  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चयन प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई गई जिस पर कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि आम जन की समस्याओं का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखी जाए।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000