जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, 69 आवेदन प्राप्त – कलेक्टर ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Listen to this article

 

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं – कलेक्टर ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 12 मई,2026- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया नें कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। आयोजित जनसुनवाई में कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों एवं नागरिकों ने पेयजल संकट, अधूरे निर्माण कार्य, भुगतान लंबित होने, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल नुकसान, रोजगार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त एक आवेदन में गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी एवं समस्याओं के निराकरण नहीं होने की शिकायत की गई। वहीं आगजनी की घटना में नुकसान होने के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत करते हुए पीड़िता ने राहत सहायता दिलाने की मांग की।

जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर जे पी यादव, ,डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, डिंडौरी तहसीलदार शांशक शेंडे, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, डीपीसी श्रीमती श्वेता अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000