
चौपाटी में नहीं है ग्राहकों की आवाजाही ,धंधा भी चौपट – व्यवसायियों ने किया कलेक्टर से स्थान परिवर्तन करने का अनुरोध
चौपाटी में नहीं है ग्राहकों की आवाजाही ,धंधा भी चौपट – व्यवसायियों ने किया कलेक्टर से स्थान परिवर्तन करने का अनुरोध
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 26 मई –जिला मुख्यालय में नवनिर्मित चाट चौपाटी के व्यवसायी अब स्थान परिवर्तन की मांग कर रहे हैं । मंगलवार को चाट चौपाटी में दुकान लगाकर व्यवसाय करने वाले सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।

क्या कहते हैं चौपाटी वाले व्यवसाई
चौपाटी व्यवसाईयों का कहना है कि जब से वह नई चौपाटी की जगह में अपना व्यवसाय प्रारंभ किए हैं तब से आज तक बड़ी मुश्किल से दो 500 का व्यवसाय कर पा रहे हैं इसके पहले वह मुख्य मार्ग में ठेले लगाकर अच्छा खासा व्यवसाय कर लेते थे जिससे उनके परिवार का भरण पोषण अन्य जिम्मेदारियां पूरी हो जाती थी। अब हालात इतने बत्तर हो गए हैं कि वह अपने दुकान मकान ना तो किराया दे पा रहे हैं और ना ही अपने बच्चों की पूर्ति कर पा रहे हैं । हालात इतने खराब हो गए हैं कि रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने में भी अब पसीने छूट रहे हैं । व्यापारियों ने बताया की नई चौपाटी में ना तो ग्राहकों की आवाजाही है और ना ही लोग रुचि लेकर चार चौपाटी की तरफ आ पा रहे हैं। नतीजा यह है कि उनका धंधा बुरी तरह से चौपट हो चुका है और अब स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उन्हें अपना परिवार पालना भी मुश्किल हो रहा है।

लगभग एक माह पहले ही चौपाटी हुई थी शिफ्ट
जिला प्रशासन ने मुख्य मार्ग से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दृष्टि से छोटे-छोटे चाट फुलकी और अन्य खाद्य सामग्रियों के विक्रेताओं को एक स्थान निर्धारित करते हुए अपनी दुकानों का संचालन वहां करने के निर्देश जारी किए थे जिसके लिए बाकायदा जिला कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि भी शुभारंभ में पहुंचे थे उम्मीद की गई थी कि चौपाटी एक जगह होने से व्यवसाय भी ठीक रहेगा और लोगों को एक नया वातावरण मिलेगा साथ ही साथ यातायात की व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी जहां आए दिन यातायात बाधित होता था वह सुचारू हो जाएगा।
बहरहाल चाट चौपाल में अपने ठेले लगाकर व्यवसाय करने वाली व्यवसाययों ने जिला प्रशासन से सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने का अनुरोध किया है देखना यह होगा कि प्रशासन इन छोटे-छोटे व्यापारियों के हित में कौन सा कदम उठाएगी।



