अंजली यादव को मिली PHD -36 वें दीक्षांत समारोह में मिला सम्मान

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 21 जून2026- रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में रविवार को आयोजित 36 वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू,राज्यपाल मंगू भाई पटेल,मुख्यमंत्री मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में जिले की निवासी अंजली यादव ने भौतिक विज्ञान विषय में पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

स्वर्ण पदक विजेता भी हैं अंजली

ज्ञात हो कि डॉ. अंजली यादव फिजिक्स में स्वर्ण पदक भी प्राप्त कर चुकीं हैं। अंजली यादव ने अपना शोध डॉ. राजेन्द्र कुमार कुररिया और डॉ. शशि आर कुररिया के मार्गदर्शन में पूरा किया है।

विदित होवे की वर्तमान में आदर्श महाविद्यालय डिंडोरी में बतौर अथिति विद्वान डॉ. अंजली यादव जिला पुलिस बल में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक राकेश यादव की पत्नी हैं।उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार जनों, मित्रों और शुभ चिंतको ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभ कामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000