
SDM ने ली राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक -फॉर्मर रजिस्ट्री, EKYC, वसूली नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन की समीक्षा

SDM ने ली राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की बैठक -फॉर्मर रजिस्ट्री, EKYC, वसूली नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन की समीक्षा
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 27 जून 2026– शनिवार को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम हाल में जिले के राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की आवश्यक बैठक डिंडोरी एसडीएम रामबाबू देवांगन और डिंडोरी तहसीलदार शशांक शेंडे ने ली। बैठक में-फॉर्मर रजिस्ट्री, EKYC, वसूली नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन की समीक्षा की गई। बैठक में मौजूद समस्त राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को अधिक वर्षा, सर्पदंश, बिजली गिरने से होने वाली घटना, मकान क्षति, फसलों की गिरदावरी, फसल की बोनी सही समय पर करने आदि के संबंध में विस्तृत निर्देश और जानकारी दी गई। सभी पटवारी को आम जनता के सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए। राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ाए जाने हेतु भी सभी को निर्देश दिया गया।

