निर्माण के मलबे से टूटी नाली – जलभराव होने से वार्डवासियों को भारी नुकसान ,कैसे होगी भरपाई

Listen to this article

 

निर्माण के मलबे से टूटी नाली – जलभराव होने से वार्डवासियों को भारी नुकसान ,कैसे होगी भरपाई

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 2 जून 2026 – मानसून की पहली बारिश में नगर परिषद के इंतजाम की पूरी पोल खोल कर रख दी कुछ घंटे की बारिश ने बता दिया कि नगर परिषद की कार्य प्रणाली कितनी नागरिकों के हित में है । 2 घंटे की बारिश में नगर के कई वार्डों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई नाला और नालियां गंदगी से भारी पड़ी थी जिसके कारण वर्षा का पानी नालों और नालियों से बहने की बजाय सड़कों से बहने लगा और लोगों के घरों तक पहुंच गया।

वार्ड नंबर 8 में तो स्थिति बहुत ही विस्फोटक हो गई जिसके कारण वार्ड वासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब वार्ड के रहवासियों ने नाली की सफाई बरसाती पानी सहित निस्तार के पानी की व्यवस्था तत्काल कराने की मांग कर रहे हैं साथ ही निर्माण कार्य के मलवों के कारण नालियों के जाम होने की बात कर रहे हैं। वार्ड वासी यह भी आरोप लगा रहे हैं कि वर्तमान में यह जो समस्या उत्पन्न हुई है उसका एक बड़ा कारण निर्माण कार्य से निकले मलबे का नाली और नालों में जमा होना है। वार्ड वासियों की मांग है कि निर्माणधीन भवनों का मलवा अलग करवाया जाए नालियों को व्यवस्थित साफ सफाई की जाए ताकि आगामी दिनों में बारिश के कारण फिर एक बार ऐसी स्थिति उत्पन्न ना हो।

वार्ड वासियों ने लगाया निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप

वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड के अंतर्गत एक बड़ा निर्माण कार्य जारी है इस निर्माण कार्य के दौरान भारी लापरवाही बरती गई है। निर्माण सामग्री और भारी मलबे के दबाव के कारण हमारे क्षेत्र की नाली टूट गई है और मलबे से पूरी तरह चोक (जाम) हो चुकी है। पानी की निकासी का कोई मार्ग नहीं बचा है। मोहल्ले की श्रीमति निशा नामदेव दामोदर प्रसाद नामदेव, शैलेष नामदेव,अरंविद सोनी,अखिलेश सोनी, तकाज मंसूरी,अमीन अफजल,आरिफ अफजल,शरफारज अहमद,मदन सोनी,लखन सोनी / प्रिंस सोनी,शिवम नामदेव,निश्वत मंसुरी ने प्रशासन से कार्य वाही की मांग की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000