बीच सड़क में फंस गया पेट्रोल से भरा टैंकर – परेशान होते रहे राहगीर 

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 2 जून 2026- डिंडोरी के सक्का गांव से अमरपुर ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली बदहाल सड़क की बदहाल न सिर्फ किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है बल्कि जिम्मेदारों की लापरवाही से यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आपको बता दें कि डिंडोरी मंडला सड़क निर्माण के दौरान अमरपुर की ओर जाने बाली सड़क में निर्माण कार्य नही कराया गया है जिससे सड़क कच्ची होने की वजह से बारिश में कीचड़ और बड़े गड्ढे हो गए हैं ऐसे से यहां से भारी वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है।जिम्मेदारों की लापरवाही से यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

हाल ही में अमरपुर की ओर जा रहा पेट्रोल से भरा एक टैंकर बीच सड़क पर फंस गया, जिसे क्रेन की मदद से निकालने का प्रयास किया गया। इस दौरान मार्ग पर काफी देर तक लंबा जाम भी लग गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से रोजाना स्कूली बच्चे, मरीज, किसान और आम नागरिक गुजरते हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।बारिश के मौसम में फिसलन भरी सड़क पर लोगो का चलना दूभर हो गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000