अनुसूचित जाति छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी, छात्रों ने जनसुनवाई में सौंपा आवेदन

Listen to this article

✍️ उपसंपादक मोहम्मद साहिबेआलम

जनपथ टुडे डिंडोरी 19 अगस्त:- जिले के अनुसूचित जाति छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्थाओं और ज़रूरी सामान की किल्लत को लेकर छात्रों ने जनसुनवाई में आवेदन देकर गुहार लगाई है। छात्रों ने प्रशासन को बताया कि छात्रावास में बेड, गद्दे और आवश्यक सामग्री की बेहद कमी है, जिसके चलते उन्हें मजबूरन जमीन पर ही सोना पड़ रहा है।

छात्रों ने अपनी चिंता जताते हुए कहा कि जमीन पर सोने की वजह से हमेशा सांप-बिच्छू और अन्य ज़हरीले जीवों के काटने का खतरा बना रहता है।

सर्दी के दिनों में गर्म पानी के लिए गीजर की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा, छात्रों के पास मनोरंजन और खेलकूद का भी कोई ज़रिया नहीं है। छात्रावास में न तो कोई खेल सामग्री उपलब्ध है और न ही टीवी या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कोई सामान रखा गया है।

असुविधाओं से परेशान छात्रों ने मांग की है कि छात्रावास की इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए ताकि वे बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000