सेवा संकल्प अभियान*रक्तदान शिविर में चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, 11 यूनिट रक्त संग्रहित

Listen to this article

रक्तदान शिविर में चिकित्सकों और पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडौरी, 30 सितंबर 2026- सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमपुर में 29 सितंबर 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अस्पताल के समस्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ चौकी विक्रमपुर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

इस अवसर पर रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर के माध्यम से आमजन को भी रक्तदान के प्रति जागरूक होकर इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने का संदेश दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन द्वारा सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। रक्तदान महादान है, आपका एक कदम किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000