
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती शोभा यात्रा का भाजपा जिला कार्यालय में किया गया पुष्प वर्षा कर स्वागत
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती शोभा यात्रा का भाजपा जिला कार्यालय में किया गया पुष्प वर्षा कर स्वागत
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपद टुडे डिंडोरी 16 नवंबर 2026- डिंडोरी जिला मुख्यालय में कलचुरी समाज के द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में समाज से जुड़े सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं सामाजिक महिला पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम एवं मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य के नेतृत्व में भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

ये रहे मौजूद –
राज साहू जिला मीडिया प्रभारी, महेश धूमकेती वरिष्ठ भाजपा नेता,परसराम नागेश जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, आशीष सोनी सांसद प्रतिनिधि, मोहन नरवरिया मनोनीत पार्षद,धनेश धनंजय, वर्षा अवधिया मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा,भागीरथ उरैती मंडल महामंत्री ,तरुण ठाकुर मंडल महामंत्री, प्रवीण बर्मन मंडल उपाध्यक्ष, यशवंत तोमर मंडल मंत्री, मंगल सिंह जिला मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा, देवेंद्र पांडे , परसराम पाराशर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।


