डिंडोरी कोरोना का एक मरीज पॉजिटिव पाए जाने की खबर

Listen to this article

जनपथ टुडे, अप्रैल 20,2020, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज करंजिया में एक युवक के कोरोंना पॉजिटिव पाए जाने की खबर है।

एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार करंजिया के इंद्रा नगर का एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जानकारी मिलते ही सम्पूर्ण कार्यवाहियां चालू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन उक्त मरीज के निवास के आसपास के क्षेत्र को सील कर सघन जाच करने की दिशा में सक्रिय होकर प्रयासों को तेज करने में जुट गया है वहीं प्रशासनिक अमले, वरिष्ठ अधिकारियों की टीम करंजिया पहुंच कर व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटा है।

मंडला में भी एक पॉजिटिव पाया गया आज सुबह की रिपोर्ट

आईसीएमआर लैब से आज सोमवार 20 अप्रैल की सुबह मिली परीक्षण रिपोर्ट में 20 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह को को कोविड -19 पोजिटिव पाया गया है। बिछिया मंडला का रहने वाला धर्मेंद्र सिंह इंदौर से ट्रक से 18 अप्रैल को जबलपुर आया था कटंगी बाईपास चेकपोस्ट पर जांच के दौरान उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था और वहीं से उसे सीधे विक्टोरिया हॉस्पिटल ले जाया गया था धर्मेंद्र का सैंपल 19 अप्रैल को लिया गया था अंडर प्रोसेस में रखे 4 सैंपल में शामिल था।

 

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000