न्यायालय के समय में परिवर्तन किया गया

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी,20 जुलाई 2020, प्राप्त जानकारी के अनुसार आज से न्यायालय के समय में कोविड-19 के संक्रमण के चलते कुछ बदलाव किए गए हैं। जिला सत्र न्यायाधीश डिंडोरी द्वारा आज जारी पत्र के अनुसार कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जारी दिशा-निर्देशों तथा हाई कोर्ट जबलपुर के निर्देशों के परिपेक्ष में जिला न्यायालय/ परिवार न्यायालय डिंडोरी व तहसील न्यायालय शाहपुरा में लॉकडाउन अवधि में की जाने वाली न्यायालीन कार्यवाही के समय में बदलाव किए गए हैं।

जिला व सत्र न्यायालय एवं अपर जिला व सत्र न्यायालय द्वारा प्रातः 11:00 से 2:00 बजे तक एवं समस्त व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 व 2 के न्यायालयों के द्वारा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक कार्य संपादित किए जाएंगे।

इस संदर्भ में जारी परिपत्र निम्नानुसार है:-

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000