स्वच्छता अभियान चलेगा– एस डी एम देवांगन

Listen to this article

कचरा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

उपसंपादक मोहम्मद साहिब

जनपथ टुडे डिंडोरी 18 अप्रैल— जिला मुख्यालय को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए एसडीएम रामबाबू देवांगन अब एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जारी आदेश के अनुसार, दुकानों के सामने कचरा फैलाने वाले व्यापारियों पर अब बीएनएस की धारा 135 के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही सड़कों पर कचरा फेंकने या गंदगी फैलाने वाले लोगों को भी नहीं बख्शा जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि शहर की साफ-सफाई बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य डिंडोरी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है।

एसडीएम के इस फैसले का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। नागरिकों का मानना है कि इस तरह की सख्ती से शहर में स्वच्छता का स्तर बेहतर होगा और लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी।

प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग दें, ताकि “साफ शहर, स्वस्थ जीवन” का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000