धान परिवहन में हो रही शासकीय धान की हेरा फेरी

Listen to this article

खुलेआम ट्रक से उतारी जा रही शासकीय धान


जनपथ टुडे, डिंडोरी, 19 जनवरी 23, शासकीय धान खरीदी केन्द्रों से धान का परिवहन करने वाले वाहनों से शासकीय धान की हेराफेरी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को खरीदी केंद्र बहम्हनी से परिवहन की जा रही धान ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेबी 0150 के द्वारा गोदाम ले जाते समय जाताडोंगरी में 9 -10 बोरे ट्रक से गिरा दिए गए। जिसे वहा पहले से मौजूद लोगों द्वारा उठाकर, शासकीय धान को वहीं गल्ला व्यापारी के यहां पहुंचा दिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान परिवहन कर रहे वाहन द्वारा अक्सर इसी तरह से आम के पेड़ से बोरे टकराने के बहाने शासकीय धान के बोरे गिराए जाते है। लोगों का अनुमान है कि गल्ला व्यापारी से साठगांठ के चलते वाहन चालक धान के बोरे उसकी ही दुकान के आस पास गिराते है जो वहां पहले से मौजूद लोगों द्वारा उठा लिए जाते है और गल्ला व्यापारी के यहां पहुंचा दिए जाते है। इस मामले कि जांच कर गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाही की जानी चाहिए। सूत्रों के अनुसार उक्त वाहन फौजी ट्रांसपोर्ट जकारिया शहडोल का बताया जा रहा जो कि जिले में धान परिवहनकर्ता है

गौरतलब है कि पूर्व में भी इसी तरह छांटा के पास शासकीय धान खेत में छुपाए जाने का मामला सामने आया था किन्तु नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा कोई ठोस कार्यवाही न होने से परिवहन कार्य में लगे वाहनों द्वारा लगातार गड़बड़िया की जा रही है, उपार्जन केन्द्रों से साठगांठ कर अधिक माल लादकर उसे रास्ते में बेचे जाने के कई मामले जिले भर में देखे जा रहे है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000