
होटल बना सटोरियों का अड्डा,आईपीएल सट्टा खिलाते 6 गिरफ्तार
जनपद टुडे, जबलपुर, 24 सितंबर 2020, आईपीएल के शुरू होते हैं सटोरियों की सक्रियता भी बढ़ रही है और सट्टा का कारोबार फिर से फलने फूलने लगा है वहीं पुलिस इसकी रोकथाम के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर की प्रसिद्ध होटल पंचवटी में पुलिस ने छापा मारकर 6 सटोरियों को धर दबोचा है। पुलिस ने बताया आईपीएल सटोरियों पर बराबर नज़र रखी जा रही थी, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर होटल पंचवटी अवैध कारोबार चल रहा है।
पुलिस ने छापा मारा तो होटल मालिक संजय सिंह उर्फ संजू के साथ गोटेगांव के 5 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जिनके पास से ₹18300 की नगदी 25 मोबाइल फोन, सेटअप बॉक्स की जप्ती के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संजय सिंह ठाकुर, माधव पटेल, नीलेश पटेल, अमिष तिवारी, भरत अज्जू और रंजीत पटेल को गिरफ्तार किया है।