स्मृति ने किया नगर और विद्यालय का नाम रोशन – चार विषयों में विशेष योग्यता के साथ की 10 वीं कक्षा की परीक्षा पास

Listen to this article

 

स्मृति ने किया नगर और विद्यालय का नाम रोशन – चार विषयों में विशेष योग्यता के साथ की 10 वीं कक्षा की परीक्षा पास

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 15 अप्रैल 2026 – नगर की प्रतिभावान छात्रा ने चार विषयों में विशेष योग्यता के साथ दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है । 15 अप्रैल को जारी माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा परिणाम में स्थानीय सेंट एंजेल पब्लिक स्कूल की छात्रा और नगर के जैन परिवार प्रियंका जैन की बेटी स्मृति जैन आहूजा ने दसवीं की परीक्षा में विशेष योग्यता के साथ ए प्लस ग्रेडिंग रैंक में परीक्षा पास करते हुए अपने नगर, माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है ।प्रतिभावान छात्रा की इस सफलता पर शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

जनपथ टुडे परिवार बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना करता है और अपनी ओर से हार्दिक बधाई प्रेषित करता है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000