
खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रशासन सख्त – 3 वाहनों पर अवैध परिवहन की कार्यवाही
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 16 मई 2026- जिला कलेक्टर अजु पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजो के अवैध उत्खनन/परिवहन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग की टीम द्वारा दिनाक 15.05.2026 को 3 वाहनों पर अवैध परिवहन की कार्यवाही की गई ।
ग्राम नान डिंडोरी तहसील डिंडोरी व थाना समनापुर क्षेत्र में एक डम्फर mp18ga4420 गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर थाना समनापुर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। खनिज विभाग ने ग्राम मोहत्तरा तहसील बजाग में एक ट्रेक्टर ट्रॉली बिना नम्बर इंजन नम्बर mp52za1411 को खनिज गिट्टी के अवैध परि वहन(ओवरलोड) करते पाये जाने पर जप्त कर थाना गाड़ासरई में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इसी क्रम में ग्राम धनुवासागर तहसील डिंडौरी में एक ट्रेक्टर सोनालिका बिना नम्बर रंग नीला को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर ट्रेक्टर को थाना कोतवाली में खड़ा कराया गया हैं
उक्त वाहनो पर खनिज नियमो के प्रावधान अनुसार आगामी कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा।



