
आज SDM राम बाबू के नेतृत्व में जारी रहा स्वच्छता श्रमदान और मैया अभियान

आज SDM राम बाबू के नेतृत्व में जारी रहा स्वच्छता श्रमदान और मैया अभियान
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 17 मई 2026- जिला मुख्यालय में प्रत्येक रविवार को कलेक्टर के निर्देशन में स्वच्छता श्रमदान मैया अभियान जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के तहत नर्मदा के पवित्र तटों की साफ सफाई का वृहद अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में आज दिनांक 17 में को प्रातः काल से ही डिंडोरी एसडीएम रामबाबू देवांगन के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत की गई जिसमें पुल के दोनों तरफ के घाटों में फैली गंदगी को बाहर निकल गया और मानव श्रृंखला बनाकर कचरे को नगर परिषद की गाड़ियों के माध्यम से निस्तारित किया गया।

आज के स्वच्छता श्रमदान में सेवादारों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी ज्ञात हो कि विगत दिनों प्री मानसून के कारण आंधी तूफान और तेज बारिश के कारण नालों और नालियों के माध्यम से शहर का पूरा कचरा नर्मदा जी में आकर समाहित हो गया जिसके कारण विगत दिनों की गई साफ सफाई लगभग बेकार हो गई। कचरे का अंबार देखकर लग ही नहीं रहा था कि विगत महीनों से मैया अभियान के तहत निष्ठावान सेवादारों के द्वारा इन तटों पर साफ सफाई की गई हो।
प्रशासनिक अधिकारी स्कूली बच्चे स्थानीय नागरिक सभी ने निभाई जिम्मेदारी
मैया अभियान का कारवां जिस तरह से आगे बढ़ रहा है उसे देखकर अब यह विश्वास हो चला है कि हम मां नर्मदा के पवित्र आंचल को गंदा होने से बचा सकते हैं। आज 17 में को जब अभियान की शुरुआत की गई तब उनमें स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे-छोटे छात्र और छात्राएं कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राएं और स्थानीय लोगों पूरे उत्साह के श्रमदान किया। इस दिस बड़ी संख्या में बन्नी प्लास्टिक बोरी बोतल और अन्य कचरा बाहर निकल गया
आज के स्वच्छता संविधान कार्यक्रम में जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, जिला पंचायत, आयुष विभाग, पशु चिकित्सा विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय कोचिंग संस्थान (प्रयास ) स्थानीय नागरिक स्कूली छात्र खेल युवा कल्याण विभाग सम्मिलित रहे।



