
डिंडौरी में पौधारोपण महाअभियान का दोहरा शतक- श्रीराम जानकी वाटिका में रोपे गए फलदार पौधे

न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम सहित अनेको गण मान्य लोग रहे उपस्थित
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी शहपुरा 24 मई 2026 :- पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराते हुए डिंडौरी जिले के करौंदी (तहसील शहपुरा) स्थित श्रीराम जानकी वाटिका में रविवार को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह आयोजन इसलिए ऐतिहासिक रहा क्योंकि स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों के निरंतर प्रयासों से इस रविवार को पौधारोपण महाअभियान ने सफलता के 200 सप्ताह (रविवार) पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर वाटिका परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण किया गया।
इस महाअभियान के 200 वें रविवार को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध जन और पर्यावरण प्रेमी एकत्रित हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम मौजूद रहे, जिन्होंने स्वयं पौधा रोपकर समाज को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
इस दौरान बिहारी लाल साहू (जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ) विवेकानंद साहू (कोषाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ), एडवोकेट विनय कुमार झारिया (जिला उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी), देवेंद्र साहू (जिलाध्यक्ष, आप शिक्षा विंग), ब्रज बिहारी साहू (योग शिक्षक), एडवोकेट निर्मल कुमार साहू (सचिव, डीएसएस मध्य प्रदेश)नंदकिशोर साहू (पर्यावरण प्रेमी), विधिक सेवा समिति शहपुरा लिपिक महेन्द्र कुड़ापे शामिल रहे।
साप्ताहिक संकल्प बना मिसाल
उपस्थित नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बिना रुके लगातार 200 रविवारों तक पौधारोपण करना क्षेत्र के लिए एक मिसाल है। रोपे गए इन फलदार पौधों से न सिर्फ पर्यावरण शुद्ध होगा, बल्कि भविष्य में यह वाटिका पक्षियों का बसेरा और आम जन के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।


