पतेरा टोला में पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने की खास पहल – नए नलकूप खनन को मंजूरी

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ डिंडोरी 26 मई 2026 – जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पंचायत नेवसा के पतेरा टोला से बड़ी संख्या में महिला पुरुष पेयजल समस्या को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे ग्रामीणों ने पीने के पानी की समस्या के समाधान की मांग जिला कलेक्टर से की थी। ग्रामीणों ने बताया था कि ग्राम में उपलब्ध जल बहुत ही दूषित स्तर का है जिसे बड़ी मजबूरी में ग्रामीण उपयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद कलेक्टर ने संबंधित विभाग को ग्राम का दौरा कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए थे। अधिकारियों से मिली जानकारी के बाद जिला कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने नए नलकूप खनन की मंजूरी प्रदान करते हुए तत्काल पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पतेरा टोला में पुराना नल कूप था जो धस गया अब यदि उसे साफ कराया जाता है तो उसमें अधिक समय लगेगा इसलिए नए नल कूप खनन के निर्देश जारी किए गए हैं एक-दो दिन में ग्रामीणों को पानी मिलने लगेगा।

पेयजल संबंधी समस्या के समाधान करने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए टीम का गठन करते हुए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारी को सतत निगरानी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000