भोपाल में मिला डिंडोरी का लापता बच्चा, परिजनों की तलाश

Listen to this article

✍️ उपसंपादक मोहम्मद साहिब

जनपथ टुडे डिंडोरी/भोपाल 11 जुलाई:- भोपाल क्षेत्र में राह भटक कर आया एक मासूम बच्चा सुरक्षित पुलिस संरक्षण में है। एक सजग नागरिक को यह बच्चा अकेले घूमते हुए मिला, जिसके बाद उन्होंने इसे तत्काल थाना सलामतपुर पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम श्रवण कुमार धुर्वे और पिता का नाम बजरू सिंह धुर्वे बताया है। वह खुद को रनगांव, जिला डिंडोरी का निवासी बता रहा है।

सलामतपुर थाना पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी है। यदि आपके पास इस बच्चे या इसके परिवार के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो कृपया तुरंत थाना सलामतपुर से संपर्क करें ताकि बच्चे को उसके घर पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000