विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया लगभग ₹80 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन- कहा ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति 

Listen to this article

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया लगभग ₹80 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन- कहा ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

संपादक प्रकाश मिश्रा 

 जनपथ टुडे डिंडौरी , 12 जुलाई 2026 – डिंडौरी के शहपुरा से क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने ग्राम पंचायत रावणकुंड, पिपरिया एवं सरई सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगभग ₹80 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दी। इस दौरान ग्राम पंचायत दल्का खम्हरिया में ₹37 लाख की लागत से बनने वाले नवीन पंचायत भवन, ग्राम कहेंजरा में ₹6 लाख की लागत की सीसी रोड, ग्राम रावणकुंड में ₹2 लाख की लागत से बनने वाले रंगमंच, ग्राम आबादी पिपरिया में ₹10 लाख की लागत की सीसी रोड तथा ग्राम पंचायत सरई में नवीन प्राथमिक शाला भवन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, पंचायत भवन एवं सामुदायिक अधोसंरचना के विकास से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका आर्मो, बद्री प्रसाद साहू, दुर्गेश साहू, हिरेंद्र मरावी, मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी, श्रीमती प्रीति झरिया, जनपद सदस्य देवीदीन झरिया सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000