एक ही गांव के दो नाबालिकों की संदिग्ध मौत – गांव में शोक, परिजन बेहाल, जाँच में जुटी पुलिस 

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडौरी 13 जुलाई 2026 – डिंडौरी जिले के एक गाँव से एक दुखद मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में पहले 9 वीं कक्षा के छात्र और फिर 10वीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम फैल गया। बताया जाता है कि जिस समय नाबालिक बच्ची की घटना घटित हुई उस समय परिजन एक करीबी रिश्तेदार के यहां शोक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे।

24 घंटे के अंदर दो नाबालिकों ने लगाया मौत को गले 

मामला डिंडौरी के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का है जहां 24 घंटे के भीतर दो नाबालिगों की मौत हुई है। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं । पहले एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हुई और उसके अंतिम संस्कार से लौटने के कुछ ही घंटों बाद उसकी एक नाबालिग रिश्तेदार ने भी दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के सौंपा परिजनों को शव 

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

पुलिस कर रही घटना के कारणों की जांच 

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे किसी स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों का कहना है कि छात्रा सामान्य व्यवहार कर रही थी और उन्होंने पहले कभी किसी परेशानी को महसूस नहीं किया था। घटना के बाद परिवार सदमे में है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है । पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सभी संभावित तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000