स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निकली भव्य स्वच्छता बाइक रैली, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने दिखाई हरी झंडी

Listen to this article

स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश, स्वच्छता साथियों का किया सम्मान

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडौरी 14 जुलाई 2026-“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य स्वच्छता बाइक रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के शुभारंभ अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता साथियों को कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

स्वच्छता जागरूकता का संदेश देती यह बाइक रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डिंडौरी पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000