ट्रांसफर के बाद भी जमे अधिकारी-कर्मचारी, विभाग क्यों नहीं कर रहा रिलीव- आखिर क्या है राज?

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 15 जुलाई2026 – जिले में तबादला आदेश जारी होने के बाद भी कई अधिकारी एवं कर्मचारी लंबे समय से अपने पुराने पदस्थापना स्थल पर बने हुए हैं। इससे प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानांतरण प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

ताज़ा मामला ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आर.ई.एस.) डिंडोरी से संबंधित बताया जा रहा है, जहाँ विगत दिनों स्थानांतरित किए गए एक अधिकारी को आज दिनांक तक कार्यमुक्त (रिलीव) नहीं किया गया है। चर्चा है कि स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद संबंधित अधिकारी अब तक पूर्व पदस्थापना पर ही कार्यरत हैं।*प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को जारी शासन के पत्र के अनुसार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा में पदस्थ अधिकारी को स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा परिक्षेत्र जबलपुर में पदस्थ किया गया है आदेश के एक माह भी जाने के बाद भी अधिकारी को कार्य मुक्त नहीं किया जाना विभाग पर सवालिया निशान लगाता है।

जानकारों का कहना है कि समय पर कार्यमुक्त नहीं किए जाने से विभागीय कार्य प्रभावित होते हैं और शासन की स्थानांतरण नीति का उद्देश्य भी अधूरा रह जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि संबंधित अधिकारी को आखिर कब और किसके द्वारा कार्यमुक्त किया जाएगा? यदि आदेश जारी हो चुका है, तो उसके पालन में देरी क्यों हो रही है?

अब निगाहें जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों पर हैं कि वे इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और स्थानांतरण आदेश का पालन कब तक सुनिश्चित किया जाता है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000