
वार्ड क्रमांक 4 में बड़ी दुर्घटना का खतरा: बिजली पोल के पास धंसी जमीन
✍️ मोहम्मद साहिबेआलम, उपसंपादक
जनपथ टुडे डिंडोरी 2 सितंबर:- ज़िले के वार्ड क्रमांक 4 में लगा एक बिजली का पोल इन दिनों खतरे की ज़द में है। पोल के बगल से ज़मीन धंसने के कारण वहाँ एक गड्ढा हो गया है, जिससे पोल के कभी भी गिरने का अंदेशा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस स्थिति की जानकारी पार्षद को दी थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पार्षद द्वारा यही जवाब दिया जा रहा है कि वे अधिकारियों को कॉल कर रहे हैं लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, और अब पार्षद भी फोन नहीं उठा रहे।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वे जल्द से जल्द इस पोल की मरम्मत करवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

