302 के फरार आरोपी को गाडासरई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 13 फरवरी 2022, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना गाडासरई फरियादिया श्रीमती श्यामवती अयाम पति श्री नन्हेसिंह अयाम जाति गोड़ उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सुन्हादादर थाना गाडासरई की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की करीबन तीन चार साल पहले ग्राम करेली सुरेश मरावी मेरी लड़की को ले जाकर शादी कर लिया था और तीन चार साल तक लड़की सुरेश मरावी के साथ ही पति पत्नी जैसे ग्राम करेली रहती थी।

करीब एक माह पहले मेरी लड़की के साथ सुरेश मरावी मारपीट किया था तब मेरी लड़की भाग कर मेरे पास आकर रहने लगी। इसी बीच सुरेश मरावी रात मे मेरे घर आता जाता था। 31 दिसंबर शुक्रवार को खाना पीना खाकर मै अपनी लड़की के साथ अपने घर में बिस्तर पेटी के उपर सोयी थी रात करीबन 1 बजे मेरी लड़की के चिल्लाने की आवाज आयी तब मै उठी देखी तो मेरी लड़की के बांयी आंख के उपर काफी कटी हुई चोट लगकर खून निकल रहा था। तब मै हल्ला गुहार की तो मेरा लड़का बहू उठे किवाड़ खोलने लगे बाहर से किवाड़ बंद था फिर लड़का इन्द्रभान हाथ डालकर किवाड़ को खोला तो देखे कि जहां पर सोये थे उसके उपर छानी का खपरा कोई अज्ञात व्यक्ति रात में छानी में जगह बनाकर लड़की के साथ किसी नुकीली धारदार वस्तु से मारपीट किया था। रिपोर्ट पर धारा 324 ताहि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। ईलाज दौरान अनीता मरावी की मृत्यु होने तथा सम्पूर्ण विवेचना में साक्ष्य संकलित कर आरोपी सुरेश मरावी पिता रत्नू उम्र 43 साल निवासी हल्दी करेली थाना समनापुर के विरुध्द प्रकरण में ईजाफा धारा 302 ताहि का किया जाकर पत्नि अनीता मरावी की हत्या कर लंबे समय से फरार आरोपी को थाना गाडासरई पुलिस द्वारा लगन एवं मेंहनत से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

प्रकरण में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक स्वाती शर्मा सउनि मनमोहन सिंह सहिबा सिंह तिलगाम, प्रआर. रंजीत सरैया, सोनसिंह मरकाम, आशीष, सतेन्द्र उइके, अनिल उइके सैनिक सुभाष मरावी की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000