मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समूह की महिलाओं को 150 करोड रूपये का ऋण वितरण किया

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 20 सितंबर 2020, मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को गरीब कल्याण पखवाडा कार्यक्रम के अंतर्गत सशक्त महिलाए सशक्त मध्यप्रदेश क्रेडिट कैम्प कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूहों को 150 करोड रूपये के ऋण का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं से लाईव प्रसारण के माध्यम से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष डिंडौरी में किया गया, जिसे सभी ने देखा और सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेध मे महिलाओं और बालिकाओं के सर्वागीण विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाए संचालित है। प्रदेश में महिलाए स्वय का व्यापार उद्योग प्रारम्भ कर आत्मनिर्भर बन रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कोरोना काल में जनजागृति का काम किया है। समूह की महिलाओं ने मास्क और सेनेटाईजर बनाकर सरकार की मदद की है। प्रदेध मे 33 लाख महिलाए स्वहायता समूह के माध्यम से जुडी है। अब हर घर को छोटे छोटे उद्योग में बदलना होगा। सरकार ने ये तय किया है कि स्कूलों के गणवेश की सिलाई भी स्व सहायता समूह की महिलाए ही करेगी। मुख्यमंत्री के लाईव प्रसारण के दौरान कलेक्ट्रेड सभाकक्ष में जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, पार्षद श्री आषीष वैश्य सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

आयोजित कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं को ऋण वितरण किया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000