दुर्गा प्रतिमाओं पर नहीं रहेगा 6 फीट ऊंचाई का प्रतिबंध

Listen to this article

पंडाल का अधिकतम आकार 30 X 45 फीट होगा

जनपथ टुडे,भोपाल, शनिवार, अक्टूबर 3, 2020 को श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दुर्गा उत्सव में स्थापित की जाने वाली दुर्गा प्रतिमाओं पर 6 फीट ऊंचाई का प्रतिबंध नहीं रहेगा। इस हेतु लगने वाले पंडालों का अधिकतम आकार 30 X 45 फीट होगा, चल समारोह की अनुमति नहीं होगी तथा आयोजन समिति के अधिकतम 10 व्यक्ति दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कर सकेंगे। दुर्गा उत्सव पर गरबा करने की अनुमति नहीं होगी। दशहरा उत्सव पर रामलीला एवं रावण दहन किया जा सकेगा, परंतु सभी आयोजनों में मास्क लगाना तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पूरी तरह अनिवार्य रहेगा। ऐसी झांकियां नहीं बनाई जा सकेंगी, जिनमें किसी भी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000