करंजिया राजस्व व पुलिस टीम ने कोबिड – 19 प्रोटोकाल के पालन की दी हिदायत

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 19 मार्च 2021, जिला प्रशासन के निर्देशन पर थाना करंजिया एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही में बिना फेस मास्क लगाए लोगों को समझाइश दी गई और जुर्माना भी किया गया। सोशल डिस्टेंस बनाने की समझाइश दी गई इस दौरान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, नायाब तहसीलदार दिनेश कुमार बरकड़े के साथ राजस्व विभाग एवं पुलिस का दल शामिल रहा। करंजिया नगर में टीम ने सक्रियता से कार्यवाही करते हुए कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया और दुकानदारों को भी जरूरी हिदायते देते हुए आगे सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी।

Related Articles

Check Also
Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000