संत शिरोमणि सतगुरु कबीर साहेब पर अभद्र टिप्पणी से नाराज कबीर पंथी- मंगलवार को सिटी कोतवाली में कार्यवाही के लिए सौंपा ज्ञापन 

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडौरी 5 मई 2026 –मंगलवार को सिटी कोतवाली में (एसकेडीव्ही )सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन और समस्त कबीर पंथियों ने इष्ट सद्गुरु कबीर साहेब के बारे मे सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी से नाराज होकर कार्यवाही की मांग को लेकर एस आई भीपेंद्र पाठक को शिकायत पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।सदगुरू पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कार्यवाही करने की पुलिस से मांग की है। मध्यप्रदेश एसकेडीवी मिशन राज्य उपप्रतिनिधि सुश्री वंदना मानिकपुरी ने बताया कि 4मई को प्रभु नारायण परमार पिता बाबू राम परमार ग्राम बामौरा तहसील एवं जिला उज्जैन के थाना चितावन जवासिया निवासी ने सोशल मीडिया में हमारे इष्ट सदगुरु कबीर साहब के बारे में अभद्र भाषा में टिप्पणी करते हुए लिखा है।जो कि ,जगत कल्याणकारी सतगुरु कबीर साहब को अपमानित एवं अभद्र तथा धार्मिक भावनाओं को भड़काने जैसा है,कबीर पंथ को मानने वालों की भावनाएं आहत हुई है।ऐसे टिप्पणी करने वाले पर कानूनी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया जाए।

शिकायत सौंपने के दौरान वंदना मानिकपुरी,प्रशांत चंदेल, जागेश्वर टाडिया, एडवोकेट गम्भीर दास महंत,यशवंश सोनवानी रेखा मानिकपुरी , संगीता सोनवानी, शांति पड़वार,मुनेश कुमार बेलिया,केश लाल ब्यौहार, मनीराम सहित एसकेडीवी जिला प्रतिनिधि और समस्त कबीर पंथी मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000