आज मिले 64 पॉजिटिव केस, बजाग और शहपुरा में तेजी डिंडोरी में रही राहत

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 19 अप्रैल 2021, सोमवार की शाम तक 64 नए कोरोना केस सामने आए हैं। DPM, विक्रम सिंह ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम तक 64 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

52 केस डिस्चार्ज

DPM विक्रम सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज स्वस्थ हुए 52 मरीज जिले में डिस्चार्ज किए गए है। और अब की स्थिति में जिले में एक्टिव केस 394 हैं। अब तक जिले में पाए गए कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1961 और आल टाइम डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 1562 है।

बजाग और शहपुरा में संक्रमण अधिक

आज जिले में पाए गए संक्रमित व्यक्तियों में शहपुरा और बजाग विकासखंड में अधिक संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस मिले है। प्राप्त जानकारी के अनुसार :-

शहपूरा    29
बजाग      26
करंजिया  01
समनापुर  04
डिंडौरी     03

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000