जिला कलेक्टर ने किया गया खरीदी केंद्र का निरीक्षण

Listen to this article

देव सिंह भारती :-

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 19 अप्रैल 2021, अमरपुर, जिला कलेक्टर रत्नाकर झा एवं पुलिस अधीक्षक संजय सिंह भ्रमण के दौरान गेहूं खरीदी केंद्र अमरपुर पहुंचे जहां व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और कलेक्टर ने पीने का पानी, छाया की व्यवस्था, सैनिटाइजर आदि देखते हुए खरीदी केंद्र प्रभारी एवं प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गेहूं अच्छे किस्म का मानक अनुसार खरीदा जाए। किसी भी किसान का गेहूं वापस न होने पाए, कचरा मिट्टी होने पर छन्ना का उपयोग किया जाए। छन्ना में निकला कचरा मिट्टी एकत्र कर रखा जावे। कलेक्टर द्वारा सैनिटाइजर का स्वयं उपयोग किया, निरीक्षण के दौरान जे पी द्विवेदी नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक व रंजीत सिंह सैयाम चौकी प्रभारी भी साथ रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000